Responsive Ads Here

I am giving Relationship Build and Life Changes, Good Family, Good Relation Build, Happiness, Relationship Problem to Good Solution, Bed Relation to Good Relation Build, Good Life,Children and Parents Life Change Point, Happy Marriage Life, Happy Life Problem solving about tips and tricks

Wednesday, August 12, 2020

समय का महत्व

 समय का महत्व :-

1.    समय मूल्यवान है :- 

                            इस जगत में मनुष्य जिन चीजों को खर्च करता है| उनमें समय सबसे मूल्यवान है| यदि समय एक बार बीत गया है या निकल गया उसे संसार की सारी दौलत खर्च करके भी वापस नहीं लाया जा सकता| इसलिए इस संसार में पैसा, मान-सम्मान, घर, कार यदि चला जाता है तो उसे वापस लाया जा सकता है| समय का पूरा उपयोग करना चाहिए हर व्यक्ति का एक-एक क्षण उसके लिए मूल्यवान होता है|

2.    गुजरे समय पर अफसोस करना :- 

                                                        जब मनुष्य अपने गुजरे समय पर अफसोस कर रहे होता है| उस समय भी वह अपना समय गुजार रहा होता है इसलिए बीत गए समय और हो चुकी कार्य या घटना पर अफसोस नहीं करना चाहिए क्योंकि उस समय आप अपना समय खराब कर रहे हैं| वह कार्य और चल रहे समय और आने वाले समय का उपयोग सही करें|

3.    वक्त का हर दिशा से वार :- 

                                        वक्त जब भी शिकार करता है तो मनुष्य पर हर दिशा से वार करता है| जब भी मनुष्य पर मुसीबत या संकट आता है तो समय उसे हर दिशा से घेर लेता है इसीलिए तो मनुष्य के ऊपर संकट एक के बाद एक संकट आते हैं| समय जब अपनी मार देता है तो एक दिशा से नहीं देता वह चारों दिशाओं से देता है जिससे मनुष्य पूरी तरह से टूट जाता है या बिखर जाता है| संकट के समय में कोई निखर जाता है कोई बिखर जाता है जो निखरता है| वह जीवन में कुछ सफलता प्राप्त करता है जो बिखर जाता है वह समय के चक्र में फस जाता है| जीवन में कुछ नहीं कर पाता हैं|

4.    समय का निर्णय :- 

                        समय जब मनुष्य का निर्णय करता है तब किसी गवाहो की जरूरत नहीं होती है| इसलिए मनुष्य को समय रहते ही अपना निर्णय कर लेना चाहिए क्योंकि जब समय निर्णय करता है तो बहुत दुख ल हानि होती है समय रहते सही निर्णय ले लेना चाहिए|

5.    मुश्किल समय :- 

                        ऊपरवाला महंगी घड़ी सबको दे पर मुश्किल घड़ी किसी को ना दे जिससे मनुष्य ऐसी मुश्किल घड़ी में खड़ा हो जाए| जिससे उसके जीवन को बदल कर रख दे मनुष्य को मुश्किल समय में सही निर्णय लेना चाहिए | जिससे भविष्य में सुख या दुख मिलेगा यह तय होता है|

6.    अच्छा वक्त और बुरा वक्त :- 

                                मेरे अच्छे वक्त ने दुनिया को बताया कि मैं कैसा हूं और मेरे बुरे वक्त ने मुझे बताया कि दुनिया कैसी है| जब मनुष्य को सफलता मिलती है और ऊंचाई पर होता है तो समय दुनिया को बताता है कि यह मनुष्य किस प्रकार का है |उसका व्यवहार, चरित्र, संस्कार यह सब बताता है और जब मनुष्य का समय बुरा आता है तो समय बताता है कि दुनिया कैसी है|

7.    समय के अनुसार बदलो :- 

                                        मनुष्य को समय रहते अपने आप को बदल लेना चाहिए वरना अगर जब समय बदला गया तो मनुष्य को बहुत तकलीफ देगा जो समय अनुसार अपनी आदतें, व्यवहार और कार्य को बदल देता है | वह जीवन में बहुत सफलता प्राप्त होती है तो उस समय के अनुसार अपने कार्य, आदतें, व्यवहार नहीं बदलते जीवन जीने में बहुत दिक्कत आती है क्योंकि समय उन्हें अपने अनुसार बदलता है|

8.    सपनों को हकीकत देने का समय :-

                                            आपके पास अपने सपनों को हकीकत देने का समय केवल आज का ही है कल कौन जाने आपके पास समय ना हो इसलिए जो भी कार्य या लक्ष्य हो वह वर्तमान में पूरा कर देना चाहिए कल कौन जाने समय कैसे बदल जाए समय एक क्षण में कुछ भी बदल देता है इसलिए मनुष्य को वर्तमान में जीना चाहिए|

9.    सही समय का इंतजार मत करिए :-

                                                    सही समय का इंतजार मत करिए क्योंकि सही समय कभी नहीं आता है जो भी कार्य करना हो उसके लिए जो समय है| उस समय शुरू करना चाहिए मनुष्य हर कार्य करने के लिए सही समय का इंतजार करते हैं पर सही समय कभी नहीं आता सही समय को लाया जाता है जो कार्य सही समय पर पूरा कर दे वही मनुष्य का सही समय होता है|

10.    बुरा वक्त सबका आता है:- 

                                          लोग कहते हैं कि बुरा वक्त सबका आता है जो मनुष्य अपने बुरे वक्त से लड़ता है| वह निखर जाता है और जीवन में सफलता प्राप्त करता है जो मनुष्य अपने बुरे वक्त से नहीं लड़ता है या सामना नहीं करता वह मनुष्य बिखर जाता है हर कार्य में असफलता को प्राप्त करता है|

11.    जीवन में बुरा वक्त देखा हो :-

                                            जिस मनुष्य ने कभी जीवन में बुरा वक्त देखा हो वह किसी के साथ बुरा नहीं कर सकता क्योंकि वह जानता है कि इंसान का बुरा वक्त आता है| जीवन बिखर जाता है इसलिए वह व्यक्ति के साथ बुरा नहीं करता इससे उसका जीवन खराब हो जाएगा वह नहीं चाहता कि मेरे कारण दूसरों का समय बुरा आए|

12.    समय से बड़ा गुरु, दानी और बलवान :-

                                                            समय से बड़ा गुरु, दानी और बलवान इस संसार में दूसरा कोई नहीं क्योंकि मनुष्य को समय की परिस्थितिया जो शिक्षा या ज्ञान सिखाता है| वह कोई दूसरा नहीं देता और मनुष्य को समय जो दानी बनाता है कोई दूसरा नहीं बना सकता, समय इतना बलवान है कि कितने भी बड़े मनुष्य या पैसे वाला, उच्च पद पर, ऊचे शिखर पर हो उसे अर्श से फर्श पर ला देता है जो कोई दूसरा नहीं कर सकता वह समय कर देता है|

13.    समय दिखाई नहीं देता :-

                                    मनुष्य को समय दिखाई नहीं देता पर मनुष्य को बहुत कुछ दिखा जाता है जो मनुष्य समय पर कार्य या बात को नहीं करता और समय बीतता जाता है| जब समय बीत जाता है तो उस कार्य या बात का परिणाम बहुत बड़ा होता है जो अच्छा भी या बुरा भी हो सकता है जो मनुष्य को बाद में पता चलता है|

14.    एक मिनट में जिंदगी नहीं बदलती है :-

                                                        मनुष्य की एक मिनट में जिंदगी नहीं बदलती है पर एक मिनिट सोच कर लिया गया फैसला मनुष्य की पूरी जिंदगी बदल देता है| मनुष्य द्वारा एक फैसला उसके आने वाले जीवन में सुख अथवा दु:ख का निर्माण करता है| इसलिए जो भी फैसला लें उस निर्णय पर अच्छे से विचार करके ले वह समय निकल जाएगा पर उस समय में लिया गया फैसला का परिणाम जीवन भर रहेगा|

15.    अपने जीवन से प्यार करते हैं :-

                                                यदि आप अपने जीवन से प्यार करते हैं तो अपना समय बर्बाद मत करो क्योंकि समय से ही जीवन बना होता है जो भी समय पर लिए गए फैसले को सही साबित करके दिखाना ही जीवन को सफल और ऊंचे शिखर पर ले जाता है| जिससे मनुष्य का समय पर लिया गया निर्णय उसका जीवन बनता है|

16.    लोग समय नष्ट करने की बात करते हैं :-

                                            लोग समय नष्ट करने की बात करते हैं जबकि धीरे-धीरे समय उन्हें नष्ट करता रहता है जो लोग समय का उपयोग नहीं करते और अपनी योग्यताओं को नहीं दिखाते हैं | बाद में समय बीत जाने पर उस व्यक्ति की योग्यता की वैल्यू नहीं होती है जो समय की वैल्यू करते हैं| समय उसकी वैल्यू करता है|

17.     वक्त अच्छा जरुर आता है :-

                                            मनुष्य का वक्त अच्छा जरुर आता है मगर वक्त पर ही आता है इसीलिए व्यक्ति को अपने कार्य का प्रयास लगातार करते रहना चाहिए| जिससे सही समय आने पर उस कार्य के प्रयासों की सफलता मिल सके और जीवन ऊंची शिखर पर पहुंचा है |

18.    निर्णय लेने में विलंब कर सकते :-

                                            मनुष्य अपने कार्य करने में या निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं पर समय विलम्ब नहीं करेगा क्योंकि समय अपनी गति से चलता जाता है और गुजर जाता है इसलिए हर कार्य समय पर करना चाहिए|

19.    जीवन में कठिन समय आता है :-

                                                जब मनुष्य के जीवन में कठिन समय आता है तो समझदार व्यक्ति रास्ता खोजता है और जो कायर व्यक्ति होता है वह बहाना खोजता है

20.    समय बहुत जख्म देता है :-

                                            मनुष्य को समय बहुत जख्म देता है इसीलिए शायद घड़ी में फूल नहीं काटे होते हैं जब मनुष्य को समय अपने अनुसार बदलता है तो उसकी मार जीवन भर रहती है

21.    जीवन में समय नहीं लगाना चाहिए :-

                                                        मनुष्य को अपने जीवन में समय नहीं लगाना चाहिए तय करने में कि आपको क्या करना है वरना समय तय करेगा कि आपका क्या करना है इसलिए जो भी जीवन के लिए कार्य करना है वह समय पर कर लेना चाहिए| यदि समय पर नहीं करते तो अपना जीवन क्या होगा वह समय तय कर लेता है|

22.    जब समय नाच नचाता है :-

                                         मनुष्य को जब समय नाच नचाता है तो सभी सगे- संबंधी कोरियोग्राफर बन जाते हैं| जब व्यक्ति का समय बुरा होता है तो सभी सगे- संबंधी दूर हट जाते हैं और आपकी सहायता नहीं करते और आपका तमाशा देखते रहते हैं| तभी ही सगे संबंधियों की परख होती है|

23.    बीता हुआ कल कभी नहीं बदला जा सकता हैं :-

                                                                                मनुष्य अपना बीता हुआ कल कभी नहीं बदला जा सकता हैं लेकिन आने वाला कल हमेशा आपके हाथ में होता है इसलिए मनुष्य को बीत गए समय के बारे में नहीं सोचना चाहिए यह सोचना चाहिए कि आने वाले समय का उपयोग कैसे करना चाहिए उसका सदुपयोग करें|

24.    किसी को बेकार ना समझे :-

                                            मनुष्य को जीवन में कभी भी किसी को बेकार ना समझे क्योंकि बंद पड़ी घड़ी भी दिन में दो बार सही समय को बताती है कि मनुष्य को दूसरों को बेकार नहीं समझना चाहिए क्योंकि जो कार्य आप या दूसरा नहीं कर सकता शायद वह व्यक्ति कर सकता हैं क्योंकि हर व्यक्ति में कोई ना कोई कला होती है|

25.    समय का सबसे बुरा उपयोग करते हैं :-

                                                        जो लोग अपने समय का सबसे बुरा उपयोग करते हैं वही मनुष्य सबसे पहले इसकी कमी का रोना रोते हैं जब मनुष्य अपने कार्य को सही समय पर पूरा नहीं कर पाते समय बीत जाता है तो कहते हैं कि हमारे पास समय कम था या समय नहीं मिला है| इस बात का रोना रोते हैं इस समय का सही उपयोग करना चाहिए|

26.    समय का महत्व नहीं जानत :-

                                                यदि आप समय का महत्व नहीं जानते तो आपका जन्म कुछ बड़ा करने के लिए नहीं हुआ मतलब कि आप अपने जीवन का उद्देश्य नहीं जान पाते और समय का उपयोग नहीं करते तो आपका जीवन ऐसे ही बीत जाएगा अच्छा जीवन जीये बगेर आपके जन्म का महत्व नहीं रहता हैं|

27.    व्यस्त होना ही काफी नहीं है :-

                                                मनुष्य के लिए व्यस्त होना ही काफी नहीं है व्यस्त तो चीटियां भी होती है सवाल यह कि आप किस काम में व्यस्त हैं क्या आप अपने महान लक्ष्य के लिए अपने काम में व्यस्त हैं या किसी से गपशप करने, किसी दूसरे के कार्य के लिए व्यस्त हैं| जब आप आगे जीवन में सफलता या असफलता मिलेगी इस पर निर्भर करता है|

28.    समय उड़ता है :-

                            मनुष्य के लिए बुरी खबर ये है कि समय उड़ता है पर अच्छी खबर ये है कि आप इसके पायलट हैं यह आप पर निर्भर करता है कि समय को ऐसी ही खराब करना है या अपने अनुसार समय का उपयोग करना है|

29.    हर समय की तरह ये समय भी अच्छा है :-

                                                                    मनुष्य के लिए हर समय की तरह ये समय भी अच्छा है अगर हम जानते हो कि उसका क्या करें हम जानते हैं कि हर समय अच्छा नहीं होता पर आप उसका अच्छा उपयोग कर उसे अच्छा समय बना सकते हैं|

30.    जिंदगी का मजा लेना सीखो :-

                                                मनुष्य को जिंदगी का मजा लेना सीखो वक्त तो तुम्हारी मजे लेता ही रहेगा आप जीवन का आनंद के साथ जीवो समय कोई सा भी हो वक्त तो आपका मजाक दूसरों के सामने बनाता है पर अपनी जीवन को आनंद के साथ जीये|

31.    समय और जिंदगी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है  :-

                                                                                समय और जिंदगी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है जिंदगी समय का उपयोग सिखाती है और समय जिंदगी की कीमत बताता है| जब मनुष्य समय का सही उपयोग करते हैं तो उसको सफलता मिलती है और उसका जीवन उत्कृष्ट बनता है| जिससे समय उस मनुष्य की जिन्दगी की कीमत बता देता है|

32.    वक्त सबको मिलता है :-

                                        वक्त सबको मिलता है जिंदगी बदलने के लिए पर जिंदगी दोबारा नहीं मिलती वक्त बदलने के लिए इसलिए जो समय मिला है| उस समय में आनंद से जियो और समय का रोना मत रो जो लक्ष्य है| उसे पूरा करें क्योंकि समय एक बार बित जाने के बाद वापस नहीं आता चाहे दूसरा जन्म मिल जाए पर वक्त वह नहीं रहता है|

33.    अच्छे काम की शुरुआत करने :-

                                                    किसी अच्छे काम की शुरुआत करने के लिए कोई भी समय बुरा नहीं होता है| इसलिए जिस काम को करना चाहते हैं| उसे तुरंत करना चाहिए उसके लिए अच्छे समय का इंतजार नहीं करना चाहिए आपका समय अच्छा है या बुरा यह आपके कार्य पर निर्भर करता है|

34.    खास समय का इंतजार नहीं करना :-

                                                                हमें किसी भी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि अपने हर समय को खास बनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए|


No comments:

Post a Comment

माँ की ममत्व की पहचान

 माँ की ममत्व की पहचान :- एक स्त्री का जन्म लेने का जीवन सफल जब होता है| जब वह मां बनती है एक स्त्री के लिए मां बनने का सुख इस संसार का सबसे...

Share Post

Share Post