Responsive Ads Here

I am giving Relationship Build and Life Changes, Good Family, Good Relation Build, Happiness, Relationship Problem to Good Solution, Bed Relation to Good Relation Build, Good Life,Children and Parents Life Change Point, Happy Marriage Life, Happy Life Problem solving about tips and tricks

Thursday, August 6, 2020

सफल व्यक्तियों की Six Morning Habit

सफल व्यक्तियों की Six Morning Habit :-

                                                                                            इस जगत में जो भी व्यक्ति या मानव सफल हुए हैं यह सफलता की ऊंचाई पर हैं एवं ऊंचे पदों पर विराजमान है| उन्होंने अपने जीवन को नया मोड़ या जीवन को उत्तम बनाने के लिए कुछ अलग किया है| अपने आप को दूसरों से अलग दिखाने के लिए या रखने के लिए कुछ अलग कार्य किए हैं| ऊंचाई पर पहुंचने के लिए अपने जीवन में कुछ नियम बनाने पड़ते हैं| जब व्यक्ति उन नियमों के अनुसार पालन करन पडता है क्योंकि हर व्यक्ति या मानव अपना एक सपना देखता है| जैसे :- कोई डॉक्टर, वकील, टीचर, पुलिस, आर्मी ऑफीसर व पायलट जो भी सरकारी नौकरियां हैं| उसके सपने देखते हैं कोई इससे हटकर अलग करना चाहते है| वह व्यक्ति जैसे बिजनेस मैन, चैंपियन, क्रिकेटर आदि जो उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं जो ऑर्डिनरी कार्य ना करके एक्स्ट्राऑर्डिनरी कार्य करना चाहते हैं| उन्होंने सुबह जल्दी उठकर 6 ऐसे कार्य की आदत बना ते हैं जिससे उनका जीवन बदल जाए और यह सभी आदत 8:00 बजे से पहले करनी होती है यदि आप भी यह आदते अपनाते हैं तो जीवन बदल जाएगा यदि आप अपने जीवन में नया परिवर्तन करना चाहते हैं या लाना चाहते हैं तो इन छे आदतों को अपनाएं यदि यह आदते अपनाना शुरू कर देते हैं और अपने को बदलने की क्रिया करते हैं तो आपके बच्चे भी आपको देखकर इन आदतों को अपने जीवन में लाना चाहिए| जिससे आप और आपके बच्चों का जीवन उज्जवल व उत्कृष्ट हो जाएगा और इसके साथ पूरा परिवार अच्छी आदते सीखेगा और आगे बढ़ेगा जीवन उत्कृष्टता के शिखर पर पहुंच जाएगा

1.    Silencer (ध्यान) :- 

                            यदि जीवन में सफल होना है तो यदि जब भी आप सुबह बिस्तर छोड़ दो तो जल्दी बाजी में मत छोड़ो, धूमड- धामड में मत छोड़ो, संसार के पछड़ों के लिए मत छोड़ो जो समय आपका उठने का है| उससे 15 मिनट पहले उठो और उठकर बिस्तर में ही अपने आप को साइलेंट कर लो या ध्यान लगाओ | यदि यह नहीं होता तो अपने आप को शांत रखो और आंखें बंद करो और ध्यान से सुनो की चिड़ियों की एवं पक्षियों की आवाज सुन पा रहे हैं| आस-पास की प्रकृति की आवाज सुनो अपने आप को पूरा रिलैक्स करो यदि व्यक्ति हर दिन सुबह उठकर 5 मिनिट साइलेंस रह जाए तो पूरे दिन की उर्जा एक साथ केन्द्रयीत हो जाती है और व्यक्ति ऊर्जा से भर जाता है और जो वह कार्य करना चाहता है या कार्य करता है| वह पूरी ऊर्जा के साथ और मन से करता है जिससे व्यक्ति कार्य करने में अपना मन नहीं चुराता है या कार्य करने में ताला -टोली नहीं करता और उस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ करता है और उस कार्य में सफलता मिलती है| जिससे व्यक्ति ऊंचाई पर पहुंचता है|

सफल व्यक्तियों की Six Morning Habit
Silence

2.    Affirmation (सेल्फ टॉक ):-

                                        प्रत्येक व्यक्ति को सुबह उठकर जो भी वह कार्य करते हैं या जो भी गोल देखा या गोल को पूरा करना चाहते हैं| वह सुबह उठकर उस कार्य को उनके बारे में सोचते हैं और अपने आप से self-talk करते हैं कि मैं यह कार्य कर सकता हूं जैसे :- जो व्यक्ति डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पुलिस आदि बनना चाहते हैं वह आयने में अपने आप को अपने गोल है| उसके अनुसार देखें कि अपनी गोल के अनुसार अपने आप को समझे और दिन की शुरुआत करें और हर दिन अपने आप को सेल्फ- टॉक करें जिससे आपका गोल या जो कार्य करते हैं| वह ध्यान रहेगा और उस कार्य में रुचि बढ़ेगी और आपको सफलता मिलेगी|

सफल व्यक्तियों की Six Morning Habit
Affirmation

3.    Visualization (देखना) :- 

                                यदि जो गोल आपका है या सपना आपने देख रखा है उसे सुबह उठकर उसका विजुलाइजेशन करो यदि आपको अच्छा बड़ा घर चाहिए, अच्छी महंगी कार चाहिए, यदि कोई विदेश टूर पर जाना है और कोई और लग्जरी जीवन जीना चाहते हैं तो उसके बारे में सुबह उठकर उस चीजों को अपने माइंड में विजुलाइजेशन करो जब आप अपनी गोल और उन चीजों के बारे में विजुलाइजेशन करेंगे| जो आप उसके अनुसार आप अपना कार्य करने में बहुत मेहनत करोगे और उस कार्य में आपको सफलता मिलेगी व्यक्ति जिस प्रकार के विजुलाइजेशन करता है| उस प्रकार का व्यवहार करता है| उस तरह का कार्य करता है| जैसे:- आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आप एक डॉक्टर जैसा व्यवहार करते हैं और वैसा बात करते हैं और एक बिजनेसमैन ,कोई खिलाड़ी , कोई राजनीतिक क्षेत्र में है| उसका विजुलाइजेशन करो

सफल व्यक्तियों की Six Morning Habit
Visualization

4.    Exercise (व्यायाम) :- 

                                हर व्यक्ति को सुबह उठकर प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए |यदि जीवन को लंबे समय तक चलाना है और जीवन के सारे गोल को पाना है तो आपको स्वस्थ रहना होगा| इसलिए व्यायाम करो बहुत से व्यक्ति धन कमाने में अपनी हेल्थ को दांव पर या हेल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं और बाद में हेल्थ को सही करने में सारा धन को लगा देते हैं| जिससे जीवन का आनंद नहीं ले पाते हैं| अपने जीवन को उत्तम व सफल बनाना चाहते हो और उस का आनंद लेना चाहते हैं तो अपने जीवन को स्वस्थ रखे और व्यायाम को अपने जीवन में करने के लिए अपनाए यदि स्वस्थे सही होगा तो वेल्थ कमाएंगे उसका पूरा उपयोग कर पाओगे जो आपको पसंद है| वह करो प्राणायाम करो, कपालभाति करें या डिप्स लगाओ, दौड़ लगाओ जिससे पूरा शरीर अच्छे से कार्य करता है|

सफल व्यक्तियों की Six Morning Habit
Exercise

5.    Reading (पढ़ना):-

                            सुबह उठ कर प्रतिदिन अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ना चाहिए जो आपको कुछ अलग और नया सिखाऐ जो आपके जीवन को बदल सके ऐसी किताबें पढ़ें आपको यह नियम बना लेना चाहिए कि सुबह उठकर कुछ समय किताबें पढ़ना है या कुछ पन्ने पढ़ना है क्योंकि किताबें पढ़ने से नऐ आइडिया आते हैं और व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती हैं| नकारात्मक कम होती है| हर प्रॉब्लम का हल कर सकते हैं | किताबें पढ़ते रहने से कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है| व्यक्ति को कभी भी किताबें पढ़ना छोड़ना नहीं चाहिए आप कितने ही सफल या उच्च पद पर हो कुछ उदाहरण माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिलगेट आज भी रोज किताबें पढ़ते हैं|

सफल व्यक्तियों की Six Morning Habit
Reading

6.    Scribe (लिखना) :- 

                    यह आदत बना लो जो भी दिन भर में आपने कार्य किया है या आपके साथ जो भी घटा है| उसे लिखना चाहिए यदि आप जीवन में बहुत बड़ी सफलता प्राप्त कर लेते हैं या सफल हो जाते हैं तो उसे सफलता का प्रमाण आपके पास लिखा रहेगा कि मैं इन चीजों को किया है और इन चीजों को छोड़ा है इससे में आज सफल हुआ हूं आपके द्वारा एक जीवन गाथा दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है|

सफल व्यक्तियों की Six Morning Habit
Scribe

💬

उन सभी सफल व्यक्तियों की यह 6 अच्छी आदतें हैं जो रोज सुबह 8:00 बजे से पहले करते हैं| यदि आप अच्छे उत्तम या आकर्षण तथा सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं तो यह 6 Morning Habit का अपने जीवन में अपनाना होगा| इससे आपके सारे गोल पूरे कर पाओगे जीवन ऊंचे शिखर पर ले जाओगे क्योंकि कुछ अलग करने के लिए अपनी कुछ नियम बनाने पड़ते हैं| जिससे आप के साथ- साथ आपके बच्चे व परिवार का विकास होगा आपके साथ बच्चे भी सफल होंगे| यदि आपको कोई से भी क्षेत्र में सफलता चाहिए तो यह 6 Habit बनानी पड़ेगी| जिससे आप अपने जीवन में लक्ष्य से भटक एंगे नहीं और आप गोल अचीव कर पाएंगे |




No comments:

Post a Comment

माँ की ममत्व की पहचान

 माँ की ममत्व की पहचान :- एक स्त्री का जन्म लेने का जीवन सफल जब होता है| जब वह मां बनती है एक स्त्री के लिए मां बनने का सुख इस संसार का सबसे...

Share Post

Share Post